केसर को दूध में मिलाकर पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:23

केसर दूध के फायदे : Kesar Doodh Ke Fayde


शरीर को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखने के लिए केसर (saffron benefits) बहुत लाभकारी है। केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा औषधीय तत्व पाए जाते हैं। केसर का दूध (saffron milk benefits) पीने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी है। केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन पाया जाता है। जो व्यक्ति को सेहतमंद और जवान रखता है। केसर सभी मसालों में सबसे मंहगे मसलों में से एक है, जिसका आयुर्वेद में भी अच्छा महत्व है। जानते हैं इसके फायदे।
केसर दूध के फायदे : Kesar Doodh Ke Fayde In Hindi

पाचन के लिए है बेहतर - केसर (saffron) व्यक्ति के पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे पेट संबंधित बीमारियों में आराम मिलता है। वहीं महिलाओं के लिए भी केसर मददगार होता है। पीरियड्स के दर्द में केसर रामबाण माना गया है। अगर केसर का नियमित सेवन किया जाए तो इससे महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

दिमाग होगा तेज - केसर व्यक्ति के दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर दूध में केसर मिलाकर पिया जाए तो इससे दिमाग तेज होता है। साथ ही केसर सिर दर्द से भी राहत देता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी साबित होता है।

प्रेग्नेंसी में लाभकारी - प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को केसर का सेवन करना चाहिए, इससे बच्चे का रंग साफ होता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाले मूड स्व‍िंग्स में भी मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info